फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष बैठक गोपनीय कहते रहे.. एमएलसी ने सार्वजनिक कीं तस्वीरें

विज्ञापन
सोशलमीडिया पर डाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष अखिलेश के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को एमएलसी ने की थी बैठक

बरेली। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के 21 जनवरी को बरेली में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को हुई जिस बैठक को जिलाध्यक्ष गोपनीय बताते रहे, उसी बैठक की तस्वीरें एमएलसी सुनील सिंह यादव ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बरेली में होने वाली तीन दिवसीय कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। वह कार्यकर्ताओं को जीत प्रबंधन के गुर बताएंगे। बुधवार को सपा एमएलसी सुनील सिंह यादव और आनंद भदौरिया तैयारियों का जायजा लेने बरेली पहुंचे थे। जिलाध्यक्ष के आवास पर बैठक हुई और उसमें सपा के प्रमुख लोगों को ही बुलाया गया। कार्यक्रम तय हुआ और हवेली मैरिज लॉन को बुक कर दिया गया। इस पूरे मामले पर जब सपा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है। वह पार्टी के अन्य लोगों से भी इसे गोपनीय बैठक बताते रहे और वहीं बैठक समाप्त होने के बाद एमएलसी सुनील सिंह यादव ने स्वागत से लेकर जिलाध्यक्ष व पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करते हुए तस्वीरें फेसबुक व ट्विटर पर साझा कर दीं। इस पर अब सपा में चर्चा रही कि जब तैयारियां देखने आए एमएलसी कार्यक्रम को गोपनीय नहीं रख रहे हैं तो सपा जिलाध्यक्ष इसे क्यों गोपनीय रख रहे थे। हालांकि गुरुवार को भी सपा जिलाध्यक्ष ने इस पर अपना कोई बयान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें