फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला संगठन से अखिलेश समर्थक साफ 

Sat, 22 Oct 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा की नई कार्यकारिणी में वीरपाल सिंह यादव संगठन में पूरी तरह हावी रहे। वह न केवल अपने धुर विरोधियों का संगठन से किनारे लगाने में कामयाब रहे बल्कि प्रदेश अध्यक्ष रहने के दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वीरपाल की मर्जी के बिना जिन सपा नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण पद दिए थे, उनका पत्ता पूरी तरह साफ हो गया। पुरानी कार्यकारिणी के अधिकांश पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के प्रति असंतोष जाहिर किया है। सपा के पूर्व जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट ने तो सदस्य पद भी छोड़ने की घोषणा कर दी है। 
विज्ञापन

 प्रमोद बिष्ट हटे, संजीव जिला महासचिव
नई कार्यकारिणी शराफत यार खां, अरविंद गंगवार और बिजेंद्र सिंह पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। शराफत यार खां सपा में गुमनाम थे। बिजेंद्र सिंह पटेल को जिला उपाध्यक्ष बनवाकर वीरपाल ने बिथरी चुनाव के समीकरण साधे हैं। जिला कोषाध्यक्ष संजीव यादव को को प्रमोद बिष्ट के स्थान पर जिला महासचिव बनाया गया है। प्रमोद बिष्ट अखिलेश समर्थक माने जाते हैं। जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता रहे हरीशंकर यादव, राजबाबू यादव, जाहिद हुसैन गुड्डू और संदेश कनौजिया की न केवल पदों से छुट्टी हो गई बल्कि उनको नई कार्यकारिणी में जगह भी नहीं मिली है। बेचेलाल गंगवार कोषाध्यक्ष होंगे। वीरपाल समर्थक किशनलाल यादव, महेश साहू, शफीक अहमद, इंजीनियर नबबूत अली, पन्नालाल साहू, ठाकुर चंद्रपाल सिंह, राहुल कश्यप, और देवदास लोधी जिला सचिव बन गए। फरीदपुर विधायक सियाराम सागर के बेटे विशाल सागर, विधायक अताउर्रहमान के भाई वफाउर्रहमान, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के भाई जगदीश यादव, वीरपाल की पुत्रवधू कंचन यादव, भतीजे राजकुमार यादव को बतौर सदस्य कार्यकारिणी में जगह दी गई है। कार्यकारिणी में एकमात्र ब्राह्मण पप्पू शर्मा सदस्य बने हैं। सूत्रों के अनुसार ये नलकूप में कर्मचारी हैं जबकि पत्नी आंवला के परखुनी की प्रधान हैं।  

ये हैं सपा कार्यकारिणी के सदस्य
मोहम्मद आरिफ एडवोकेट, गेंदनलाल लोधी, आलमजीत सिंह, चमन सिंह, ताहिर रजा खां, पुरुषोत्तम गंगवार, पप्पू शर्मा, शफीक मुनीम, सुखपाल विश्वकर्मा, जगदीश यादव, इमित्याज अंसारी, राकेश प्रताप सिंह, बाबू सिंह गंगवार, आबिद अली, महेश साहू, डा. रवींद्र सिंह यादव, चौधरी नरेंद्र सिंह, अनिल प्रजापति, अरविंद बाल्मीकि, ब्रजेश श्रीवास्तव, दयाराम मौर्य, मदनलाल पाल, जितेंद्र मौर्या, रनवीर सिंह गुर्जर, वफाउर्रहमान, हरिओम चौधरी, हाजी गुड्डू, कंचन यादव, अर्जुन पटेल, शाहिद अंसारी, महफूज अली, अशोक गुप्ता और चेतराम पाल। 
विज्ञापन


नई जिला कार्यकारिणी में पिछड़े और मुस्लिम के अलावा सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। ये कार्यकारिणी पूरी तरह संतुलित है। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी।
- वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा    

अखिलेश समर्थकों के साथ यही होना था। मुझे कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष वीरपाल की मेहरबानी से सदस्य का पद मिला है, मेरा आग्रह है कि इसे वह बिथरी के किसी वर्कर को दिला दें। मैं जिलाध्यक्ष के साथ काम भी नहीं करना चाहता हूं।
- प्रमोद बिष्ट पूर्व जिला महासचिव सपा 
  मुझे संगठन में कोई पद मिले या ना मिले। मैं अखिलेशवादी समाजवादी हूं। हम नौजवानों की पहली पसंद अखिलेश हैं। वह जो भी आदेश देंगे, मैं वही करूंगा। -हरिशंकर यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष और प्रवक्ता सपा 

सपा जिलाध्यक्ष ने हमेशा दूसरों की लकीर मिटाई है। इस वजह से वह केवल जिलाध्यक्ष रह गए अन्यथा वह प्रदेश या राष्ट्रीय पदाधिकारी होते। वह हमेशा अपना फायदा देखते हैं न कि पार्टी का। मैं अखिलेशवादी हूं और हमेशा रहूंगा।
विज्ञापन
- संदेश कनौजिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें