फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोलीकांड में सपा पार्षद दल के नेता को क्लीनचिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्लॉट को लेकर पीलीभीत बाईपास पर पिछले साल हुए भीषण गोलीकांड में शामिल बताए जा रहे सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना को पुलिस ने अपनी जांच में क्लीनचिट दे दी है। कोर्ट ने उन्हीं के नाम वाले दूसरे गौरव सक्सेना का वारंट जारी कर दिया है। गौरव और उनके समर्थकों ने इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर के पार्षद गौरव नगर निगम में सपा पार्षद दल के नेता हैं। गौरव का नाम पिछली साल इज्जतनगर थाना क्षेत्र के चर्चित कांड से तब जुड़ा, जब पुलिस की पैरवी पर कोर्ट ने उनके नाम का गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। चौंकाने की बात ये थी कि इसमें पिता का नाम भी वही लिखा था, जो गौरव के पिता का नाम था। उस समय गौरव ने खुद को निर्दोष बताया और अधिकारियों से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। एसएसपी अनुराग आर्य ने एसपी सिटी मानुष पारीक को मामले की जांच सौंपी। जांच में पुलिस ने पार्षद गौरव सक्सेना को क्लीनचिट दे दी। क्लीनचिट मिलते ही पार्षद के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पडी़। समर्थकों ने मिठाई बांटी और फूलमालाओं से गौरव सक्सेना का स्वागत किया। गोलीकांड की विवेचना कर रहे इज्जतनगर इंस्पेक्टर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पार्षद गाैरव के खिलाफ जारी वारंट निरस्त करवाया। इंस्पेक्टर की जांच में त्रिलोक विहार निवासी गौरव सक्सेना पुत्र अशोक सक्सेना की गोलीकांड में संलिप्तता पाई गई। इज्जतनगर इंस्पेक्टर के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय ने अब त्रिलोक विहार निवासी गौरव सक्सेना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें