'जब से दिल्ली वाले आए हैं...'
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया। कहीं गड्ढे भर गए हैं क्या। जो काम समाजवादियों ने किया था। उसको भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जब से यह दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ाई है। इसकी कल्पना नहीं कर सकते। यह सरकार महंगाई कम नहीं कर रही है। जब महंगाई रोकनी थी, तब उन्होंने चंदा वसूलने का काम किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इलेक्टोरल बांड के जरिए वसूली जा रही है। जिस कंपनी का कोई कारोबार नहीं है, उस कंपनी से सरकार ने पैसा वसूला है। इलेक्टोरल बांड से काले को सफेद कर दिया। नोटबंदी में भी यही काम किया। इस सरकार ने जितना पैसा वसूला है, उसकी वजह से ही महंगाई है। जिन उद्योगपतियों से पैसा वसूला है, अब वो मुनाफा कमा रहे हैं।
सपा मुखिया से पहले पीलीभीत लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से वोट मांगे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा।