फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा और भाजपा के नेता एक मंच पर जुटे

Mon, 11 Apr 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
कश्यप जयंती
विज्ञापन
महर्षि कश्यप जयंती पर परसाखेड़ा गौंटिया में हुए समारोह में सपा और भाजपा के तमाम बड़े नेता एक मंच पर दिखे। समारोह में आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप जहां मुख्य अतिथि थे, वहीं मेयर डा. आईएस तोमर विशिष्ट अतिथि। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बड़े नेताओं के एक मंच पर नजर आने से राजनीतिक क्षेत्रों में आगामी विधानसभा चुनावों के नए समीकरण के कयास लगने लगे हैं।   
विज्ञापन

सपा पार्षद सुखदीश कश्यप की ओर से परसाखेड़ा गौंटिया में महर्षि कश्यप जयंती पर रविवार को समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप और मेयर डा. आईएस तोमर, बीएल एग्रो के घनश्याम खंडेलवाल ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज को अपने बुजुर्गोँ और गुरुओं से मार्गदर्शन लेकर एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना चाहिए। मेयर डा. आईएस तोमर ने कहा कि महर्षि कश्यप के मार्ग दर्शन पर चलकर पूरे समाज खासकर गरीबों का भला किया जा सकता है। बीएलए एग्रो के घनश्याम खंडेलवाल ने द्वेष भावना त्यागकर महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। समारोह में सपा से प्रमोद विष्ट, सत्येंद्र यादव, शिवचरन कश्यप, बहोरनलाल बाल्मीकि, जागनलाल कश्यप, जितेंद्र कश्यप, भाजपा नेता पूरनलाल लोधी, जागनलाल प्रजापति आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। समारोह आयोजन में पार्षद हरवंश कश्यप, नवीन कश्यप, राहुल कश्यप, ओमकार कश्यप, लालता प्रसाद कश्यप, सोमपाल कश्यप आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें