फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द फटेगा टीवी और फिल्म का बुलबुला

Sat, 30 Jan 2016 01:10 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 थियेटर का एक जाना पहचाना नाम है मोहित टकालकर। लगातार प्रयोग करते रहने वाले मोहित थियेटर को लेकर काफी उत्साहित और आशान्वित हैं। उसका दावा है कि फिल्म और टीवी अब बहुत हो गया। इसका बुलबुला फटने वाला है। अभी लोग टीवी से जुड़े हैं मगर इंतजार है जब लोग लाइव देखना पसंद करेंगे।
विज्ञापन

पूना निवासी मोहित यहां थियेटर फेस्ट में जयपुर की संस्था के साथ निर्देशक के तौर बरेली आए हुए थे। उन्होंने कहा कि थियेटर की वैल्यू बनाने के लिए व्यवसायीकरण किया जाना जरूरी है। भले ही नाटक के शो से कमाई न हो, मगर फ्री नहीं दिखाया जाना चाहिए। पचास या सौ रुपये कुछ भी होना चाहिए। तभी लोग वैल्यू समझेंगे। क्योंकि थियेटर चैरिटी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह नाटक में प्रयोग करते हैं किया भी जाना चाहिए, मगर दर्शकों का भी ध्यान भी रखना जरूरी है। गरज कि दर्शकों से नाटक की कनेक्टिविटी बनी रहना चाहिए। नाटक ऐसा हो कि राह चलता आदमी भी उसे समझ सके। उनका यह भी कहना है कि इस क्षेत्र में चुनौतियां बहुत हैं मगर थियेटर को व्यावसायिक बनाने की वह कोशिश में लगे हुए हैं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें