थियेटर फेस्ट में मंचित किया गया नाटक मुकाम देहरू जिला नागौर इतिहास और फिक्शन का एक रूप है। यह फैंटेसी नाटक फिल्म चार्ली चैपलिन की भी याद दिलाता है। जो दो दिन से गंभीर नाटकों देखने के बाद छाए सन्नाटे को तोड़ते हुए विंडरमेयर में टहाकों की गूंज भर गया।
नाटक की शुरुआत दुनिया के सबसे बड़े तानाशाह हिटलर से होती है। जो दुनिया को युद्ध में झोंकने निकलता है। जापान की आणविक तकनीक अपने हाथ में लिए वह एरोप्लेन से निकलता है। वह खुद प्लेन को लेकर उड़ता है, मगर उसे प्लेन चलाना नहीं आता और उसका प्लेन यहां राजस्थान के एक गांव देहरू में गिरता है। इधर भारत में 1942 में अंग्रेजों के खिलाफ भारत छोड़ो आंदोलन चल रहा होता है। गांव के लोग उसी में लगे होते हैं। जनता को जगाने के लिए नाटक की तैयारी कर रहे होते हैं। इनके बीच हिटर पहुंचता है। काल्पनिक कहानी से यह नाटक ऐसे की कुछ रोचक प्रसंग लेकर आगे बढ़ता है और लोगों को गुदगुदाता है। आईजी विजय सिंह मीना ने निर्देशक मोहित टकालकर को बुके और शाल के साथ सम्मानित किया। संयोजक डा. ब्रिजेश्व सिंह ने आभार व्यक्त किया। संचालन गोपिका ने किया। सीईओ शिखा सिंह के अनुसार शनिवार को कोलकता का चांडालिका नाटक का मंचन शाम 6.30 से किया जाएगा।