फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने मार डाला एक साल का बेटा: नहीं मिलती थी मासूम की पिता से शक्ल, गला घोंटकर ले ली जान; तालाब में फेंकी लाश

Thu, 12 Feb 2026 09:00 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, भुता (बरेली)

सार

पुलिस ने हत्यारोपी पिता सोमपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूला कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि उसे अपने छोटे बेटे पर शक था। उसकी शक्ल भी उससे नहीं मिलती थी। इस बात को लेकर उसने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
हत्यारोपी पिता सोमपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक शख्स ने साल भर के मासूम बेटे से अपनी शक्ल न मिलने और पत्नी पर शक करने की वजह से खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। उसने बेटे की गला घोटकर हत्या कर दी और उसका शव तालाब में फेंक दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश करने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

सोमपाल शराब पीने का आदी
यूपी के बरेली स्थित भुता थाना प्रभारी रविंद्र कुमार से गुरुवार सुबह शिकायत करने पहुंची रामबेटी ने बताया कि वह दो महीने से अपने मायके पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांव बोनी में रह रही थी। पति सोमपाल शराब पीने का आदी है। वह उन पर शक करते हुए अकसर पिटाई कर देता था।

अरुण और वरुण को ले आया था मां से अपने पास
बुधवार को पति सोमपाल उनके मायके पहुंचा। वहां से बड़े बेटे अरुण व एक साल के बेटे वरुण को जबरन साथ में लेकर गांव अठाना चला गया। बुधवार देर रात किसी समय वरुण की गला दबाकर हत्या की और शव तालाब किनारे छुपा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह मायके से लौट आई। 
विज्ञापन

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार
रामबेटी के साथ पहुंची पुलिस ने तालाब से शव बरामद किया। रामबेटी ने शव की पहचान की और पति सोमपाल पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी को पुलिस ने गांव के खेत से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें