Some officers to be removed before the election
- फोटो : Some officers to be removed before the election
आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव आयोग में तेज रफ्तार से काम शुरू कर दिया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी (आईबी) ने चुनाव को घोषणा के 24 घंटे के अंदर कुछ ऐसे 11 अफसरों को चिह्नित कर सूची आयोग को भेज दी है, जिनके बारे में आशंका है उनके रहने से चुनाव प्रभावित हो सकता है। इन अफसरों पर करीब तीन महीने से खुफिया एजेंसियों की नजर थी। जैसी से आयोग ने ऐसे अफसरों का ब्योरा मांगा तो आईबी ने तथ्यों के साथ रिपोर्ट भेज दी।
संकेत मिले हैं कि 12 जनवरी से लेकर 18 जनवरी के बीच चुनाव आयोग के निर्देश पर यहां के कुछ अफसरों के तबादले किए जा सकते हैं। यह सूची जिला और मंडलीय स्तर के हैं। जो कि चुनाव प्रक्रिया से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। ये वही अफसर हैं जो कि एक साल के दौरान विभागीय कार्य प्रणाली को लेकर विवादित रहे हैं। इन अफसरों में पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय, ग्राम्य विकास आदि विभागों से जुड़े हैं। जिले में तैनात पांच अधिकारियों के खिलाफ तो आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी की डीएम से रिपोर्ट मांगी थी। बताते हैं कि उनके स्तर से रिपोर्ट भेज दी गई है। इनमें से एक अधिकारी का तो आचार संहिता लगने से पहले ही तबादला हो गया था। कुछ अधिकारी डीएम की रिपोर्ट तो कुछ अधिकारी आईबी की रिपोर्ट के आधार पर चुनाव से पहले हटाए जा सकते हैं।