फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिया प्लांट चलाने का भरोसा

Thu, 08 Jan 2015 01:18 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सैफई महोत्सव में मिलने गए मेयर डा. आईएस तोमर को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट जल्द चलवाने का भरोसा दिलाया है। सीएम ने कहा कि वह नगर विकास मंत्री आजम खां से बात कर प्लांट चलाने में आ रही अड़चनों को दूर कराएंगे। प्रशासनिक और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अफसरों की संयुक्त मीटिंग कराकर प्लांट चलाने में आने वाली समस्याओं को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

देर रात सैफई महोत्सव से लौटे मेयर ने  बताया कि महोत्सव में क्रिकेट प्रीमियर लीग से लेकर अन्य कार्यक्रमों के बीच लंबे समय तक मुख्यमंत्री के साथ रहने का मौका मिला। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) न मिलने की वजह से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बंद रहने का मामला प्रमुखता से  रखा गया। मेयर के मुताबिक सीएम ने नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां से बात कर एनओसी मिलने समेत अन्य अड़चनें जल्द दूर कराकर प्लांट चलवाने का भरोसा दिलाया। लघु उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भगवतसरन गंगवार और बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी प्लांट चलाने का समर्थन किया। मेयर ने बताया कि प्लांट के मामले में मुख्यमंत्री का रुख सकारात्मक रहा। इसके बाद प्लांट की एनओसी पर शासन, प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग इसी माह होने की उम्मीद बढ़ गई है।  
फ्लाईओवर और टैक्स के मामले भी रखे  
मेयर ने मुख्यमंत्री को 10 जून 2013 को एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान शहामतगंज में फ्लाईओवर निर्माण का वादा भी याद दिलाया। सीएम ने फ्लाईओवर निर्माण पर अपने स्तर से कार्रवाई का आश्वासन दिया। बढ़ी टैक्स दरों को कम करने के बोर्ड के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्री से बात कर मसला हल कराने की बात कही।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें