फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: संदिग्ध हालात में सिपाही की मौत, खून में लथपथ मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ में किराये के मकान में रहने वाली सिपाही मुकेश त्यागी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव खून में लथपथ मिला। उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना पर एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ द्वितीय अजय कुमार ने मौका मुआयना किया। फोरेंसिक यूनिट ने भी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि संभल जिले के थाना चंदौसी के मारवाड़ीगंज सेंथल गेट निवासी मुकेश त्यागी 2011 बैच के सिपाही थे। कोतवाली से निलंबन के बाद उनकी तैनाती पुलिस लाइन में थी। मढ़ीनाथ इलाके में वह पत्नी और बच्चों के साथ किराये के मकान में रहते थे। मुकेश शराब पीने के आदी थे और चार जून से ड्यूटी से नदारद चल रहे थे।
उनका पत्नी से अक्सर झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद पत्नी और बेटी घर से चले गए थे। शराब पीकर ड्यूटी करने के मामले में मुकेश के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी हो चुकी है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि सिपाही के सिर में चोट लगी है। प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया है कि उसके गिरने के दौरान सिर दीवार में टकराने से ऐसा हुआ है। पत्नी और बेटी को तलाश किया जा रहा है। परिवार वालों को सूचित किया गया है। सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें