फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक बंदर का शव और दो घायल बच्चे मिले, मेनका गांधी ने दिया दखल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला चावल मंडी में बुधवार को तीसरे दिन भी बंदर का एक शव मिला। इसके अलावा घायल अवस्था में बंदर के दो बच्चे भी मिले हैं। पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) के कार्यकर्ताओं ने इन बच्चों को शेल्टर होम पहुंचाया है। इधर, बंदरों की हो रही सिलसिलेवार मौत के मामले में मेनका गांधी ने भी दखल दिया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात की है।
विज्ञापन

किला चावल मंडी में सोमवार को पांच और मंगलवार चार बंदरों के शव मिले थे। पीएफए के कार्यकर्ता धीरज पाठक की तहरीर पर किला पुलिस ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। धीरज पाठक ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि चावल मंडी में कुछ और बंदरों के भी शव पड़े हैं।
साथियों के साथ वह मौके पर पहुंचे तो किला पुलिस भी आ गई। यहां एक बंदर का शव मिला और दो बच्चे घायल अवस्था में मिले। शव का पोस्टमाॅर्टम कराया गया है, इसमें जहर से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि कुछ बंदरों के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह बंदरों में आपसी लड़ाई का नतीजा भी हो सकता है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। अब तक कोई ऐसा तथ्य प्रकाश में नहीं आया है जिससे यह साबित हो कि बंदरों की हत्या जहर देकर की गई है। धीरज पाठक ने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी लेने के बाद मेनका गांधी ने अधिकारियों से बात कर कार्रवाई के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें