फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: फौजी ने धारदार हथियार से किए सात वार, बचने को खूब छटपटाई थी सुदेशना, नाखूनों में फंसी मिली खाल

Fri, 17 Mar 2023 04:03 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट में सेना के हवलदार की पत्नी सुदेशना की हत्या का शुक्रवार को खुलासा हो गया। इसमें पड़ोसी फौजी नितीश पांडेय आरोपी निकला है। उसने बड़ी ही बेरहमी से सुदेशना की हत्या की थी। 
विज्ञापन
हत्यारोपी नितीश, मृतका सुदेशना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट के अति सुरक्षित सैन्य क्षेत्र में 13 मार्च को सेना के हवलदार मनोज सेनापति की सुदेशना की हत्या उनके ही घर में कर दी गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा गुरुवार को किया तो हर कोई हैरान रह गया। सुदेशना का कातिल पड़ोसी फौजी नितीश पांडेय निकला। सुदेशना के पति मनोज का उसकी पत्नी से प्रेम प्रसंग था। उसने अपनी पत्नी के अफेयर का बदला लेने के लिए बड़ी ही बेरहमी से सुदेशना की हत्या की थी। घटना के वक्त सुदेशना खूब छटपटाई थी, लेकिन खुद को आरोपी से बचा नहीं सकी। 

विज्ञापन


पुलिस को पहले सुदेशना के पति मनोज पर ही शक था, क्योंकि उसके मोबाइल में पड़ोस के फौजी की पत्नी से संबंधित कई ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से खुलासे की राह आसान हो गई। इसके बाद पुलिस ने सेना के आरक्षी नितीश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी बोला- मेरी पत्नी को ब्लैकमेल कर रहा था मनोज

गाजीपुर के थाना सादात के गांव मझोली निवासी नितीश ने बताया कि वह पिछले साल अक्तूबर से दिसंबर तक सेना की ओर से एक कोर्स करने बाहर गया था। इस बीच उसकी पत्नी से पड़ोसी मनोज सेनापति के संबंध हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- Umesh Murder: साबरमती जेल में प्लान, 11 फरवरी को असद समेत 9 लोगों ने अशरफ से मिलकर दिया अंतिम रूप, 24 को मर्डर

विज्ञापन

मनोज ने उसकी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को यहां से गांव भेज दिया। इसके बाद भी मनोज उसकी पत्नी से बात करता रहा। इसके बाद नितीश ने सुदेशना की हत्या कर दी थी।

बचने को खूब छटपटाई सुदेशना

नितीश ने बताया कि सुदेशना के पास उसके पति की शिकायत करने गया था। उसने अपनी पत्नी के फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए मनोज को बुलाने के लिए कहा तो सुदेशना झगड़ा करने लगी। इस पर उसने बैग से खुखरी निकालकर सुदेशना पर ताबड़तोड़ सात वार किए। 
 
विज्ञापन

सुदेशना ने बचाव की काफी कोशिश की। सुदेशना के नाखूनों में आरोपी की खाल भी फंस गई। वहां से लौटते समय आरोपी ने खुखरी और अन्य सामान फेंक दिया। पुलिस ने खुखरी को भी बरामद कर लिया। राहुल भाटी, एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी नितीश पांडेय को जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें