फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भमोरा, फतेहगंज व आंवला में बनेंगे सौर ऊर्जा संयंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में जल्द ही सौर उर्जा से करीब 17 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा। भमोरा, फतेहगंज, आंवला, पुन्नापुर में 65.52 करोड़ की लागत से सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। दावा है कि निजी फर्म एक साल के अंदर सभी जगह काम पूरा करेगी। यहां बनने वाली बिजली नजदीकी बिजली उपकेंद्रों को मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

सौर उर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार पहले से ही कई योजनाएं चला रही है। पीएम सूर्यघर योजना के तहत जिले में अब तक 10 हजार से ज्यादा लोग अपने घरों पर सोलर प्लांट लगवा चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा विकास अभिकरण (यूपी नेडा) की ओर से कुसुम योजना के तहत अब विद्युत उपकेंद्रों के पास में सोलर प्लांट लगाए जाने हैं।
इसके लिए एक निजी फर्म को ठेका दिया गया है। भमोरा बिजलीघर के पास में 12.48 करोड़ रुपये, फतेहगंज में 13 करोड़ रुपये और आंवला के पास में 19.76 करोड़ रुपये और पुन्नापुर में 20.28 करोड़ रुपये से सोलर प्लांट लगाने का काम किया जाएगा। फर्म को सोलर प्लांट लगाने के लिए डिजाइन, सर्वे, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग आदि का काम करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें