फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीबीगंज का स्मैक तस्कर राजा गिरफ्तार, दो आरोपी फरार, धरपकड़ में जुटी एसओजी

Mon, 05 Jun 2023 02:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

पुलिस ने आरोपी के बैग से 900 ग्राम स्मैक, ढाई लीटर केमिकल (एसिटिक एनहाईड्राइड) बरामद किया, जो अफीम से स्मैक बनाने के काम आता है। इसके दो साथी फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 
विज्ञापन
स्मैक तस्कर राजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में एसओजी ने शनिवार को स्मैक तस्कर राजा को नौ सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान फतेहगंज पश्चिमी निवासी दो स्मैक तस्कर फरार हो गए हैं। टीम उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने शनिवार शाम सीबीगंज पुलिस के साथ बादशाह नगर मोड़ पर सरनिया गांव से आ रही स्कूटी सवार तीन लोगों को रोका। स्कूटी से उतरकर दो लोग भाग गए, लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम राजा निवासी सरनिया थाना सीबीगंज बताया। 

काफी समय से बेच रहे थे स्मैक 

उसने बताया कि वह लोग काफी समय से स्मैक बेच रहे हैं। तलाशी में पुलिस ने उसके बैग से 900 ग्राम स्मैक, ढाई लीटर केमिकल (एसिटिक एनहाईड्राइड) बरामद किया, जो अफीम से स्मैक बनाने के काम आता है। इससे 95,000 रुपये, दो मोबाइल बरामद किए।

पुलिस को राजा ने बताया कि उसके फरार साथी फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला भोलेनगर निवासी आसिफ कुरैशी और दूसरा सराय मोहल्ला निवासी रिफाकत हैं। पुलिस ने स्कूटी को सीज कर तीनों तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार दो तस्करों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी और पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें