फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी इंटरसिटी समेत कई ट्रेनें, कुछ के बदले रूट

Sun, 14 Jul 2019 05:07 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो बरेली
विज्ञापन
रद्द रहेंगी कई ट्रेनें - फोटो : Social Media
विज्ञापन

नई दिल्ली से तिलक ब्रिज सेक्शन पर पांचवीं और छठी लाइन को जोड़ने और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य 15 से 21 जुलाई तक कराया जाएगा। रेलवे ने बरेली दिल्ली इंटरसिटी, प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत और फैजाबाद दिल्ली समेत एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को 19 से 21 जुलाई तक रद्द कर दिया है। करीब आधा दर्जन ट्रेनों के रूट भी बदले हैं।  

विज्ञापन


फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस (14205/14206) और प्रतापगढ़ दिल्ली पद्मावत एक्सप्रेस (14207/14208) 18 से 20 जुलाई, बरेली नई दिल्ली इंटरसिटी (14315/14316) 19 से 21 जुलाई तक रद्द रहेंगी। आधा दर्जन ट्रेनों के रूट भी डायवर्ट किए गए हैं। अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस (12204) बीस और 21 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद रूट से गुजारी जाएगी। राजगीर- नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) और नई दिल्ली वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस (12392)19 से 21 तक नई दिल्ली न जाकर दिल्ली जाएगी।

अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस (15708 डाउन) 19 और 20 जुलाई को अंबाला-सहारनपुर-मुरादाबाद-लखनऊ होते हुए गुजरेगी। यह ट्रेन कानपुर, ऐशबाग गोरखपुर होते हुए कटिहार जाती है। वाराणसी नई दिल्ली महामना एक्सप्रेस (22417/22418) 18 जुलाई को साहिबाबाद-दिल्ली-शाहदरा-दिल्ली होते हुए नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


दूसरी ओर डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस (20503 अप/20505 अप) एक घंटा देरी से जंक्शन पहुंचेगी। 20 जुलाई को नई दिल्ली से न्यू जलपाई गुड़ी जाने वाली न्यू जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस मुरादाबाद से चलाई जाएगी। वापसी में भी 21 जुलाई को यह ट्रेन मुरादाबाद से ही चलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें