फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शहर में अब तक 1.93 लाख तो ग्रामीण क्षेत्रों में महज 81828 स्मार्ट मीटर ही लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमी गति से चल रहा है। विद्युत निगम के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गया है, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में। अब तक 9.17 लाख उपभोक्ताओं के लक्ष्य के मुकाबले केवल 81,828 (30 फीसदी) मीटर ही लग पाए हैं।
विज्ञापन


जिले में कुल 2.74 लाख स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में 2.22 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 1.94 लाख मीटर लग चुके हैं। वहीं, ग्रामीण इलाकों में 5.5 लाख उपभोक्ताओं के सापेक्ष केवल 81,828 मीटर ही लगाए जा सके हैं। मीटर लगाने का कार्य जिस कंपनी को दिया गया है, उसे 27 माह में यह काम पूरा करना था। इस समय सीमा में अब केवल दस माह का समय शेष है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी करीब 6.43 लाख मीटर और लगाने होंगे। निगम को शेष दस माह में स्थापना की रफ्तार काफी तेज करनी होगी।


मीटर लगाने पर हो रहा विवाद

निगम अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर लगवाने से उपभोक्ताओं को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, इन फायदों के प्रति उपभोक्ताओं में विश्वास स्थापित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। शहरी क्षेत्रों में भी किला, पुराना शहर और चक महमूद जैसे इलाकों में मीटर लगाने वाली टीम से लोग नोकझोंक कर रहे हैं। देहात के गांवों में तो स्थिति और भी दयनीय है।
विज्ञापन


वर्जन
स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पूरे जिले में चल रहा है। शहर की तुलना में देहात में तय लक्ष्य के सापेक्ष मीटर लगाने की प्रगति काफी धीमी है। हालांकि तय समय सीमा में मीटर लगाने के लिए लगातार उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें