फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो पीडब्ल्यूडी के एक दिशा सूचक की कीमत 12 लाख  

Mon, 19 Jun 2017 01:30 AM IST
बरेली। 
विज्ञापन
तो पीडब्ल्यूडी के एक दिशा सूचक की कीमत 12 लाख   - फोटो : तो पीडब्ल्यूडी के एक दिशा सूचक की कीमत 12 लाख  
विज्ञापन
पीडब्लूडी ने सौ फुटा रोड पर कैंटर की टक्कर से गिरे लोहे के एक दिशा सूचक की कीमत 12 लाख बताई है। ये दिशा सूचक पीडब्ल्यूडी ने सौ फुटा रोड पर लगवाए थे। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता नूर मोहम्मद की तहरीर में जब इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने मामूली से दिशा सूचक की कीमत 12 लाख देखी तो वह हैरान रह गए। मात्र एक लोहे के एंगल की कीमत 12 लाख कैसे हो सकती है। जब पीडब्ल्यूडी एक्सईएन से पुलिस ने ये सवाल पूछा तो उनका कहना था कि दो साल पहले ये इनकी कीमत इतनी थी। अब ये बढ़कर 15 से 18 लाख हो चुकी है। 
विज्ञापन

सौ फुटा रोड पर फिरोजाबाद के नंबर प्लेट पर एक कैंटर तेज गति से जा रहा था। रोड पर लोहे के बड़े एंगल पर दिशा सूचक लगा हुआ था। कैंटर की हाईड्रोलिक जैक खराब होने के चलते पीछे का लोडर खुला था जो दिशा सूचक में जाकर टकरा गया। इससे दिशा सूचक क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरा गया। बाद में इसकी चपेट में एक कार और बाइक भी आ गई। बाइक सवार को हल्की चोटें भी आईं। रुहेलखंड चौकी और फीनिक्स मॉल पर तैनात पिकेट मौके पर पहुंची और कैंटर को खड़ा करवा लिया। ड्राइवर हादसे के बाद कैंटर को छोड़कर भाग निकला था। ये मामला अपनी जगह है लेकिन लोहे के एक एंगल पर टिके दिशा सूचक की कीमत 12 लाख होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सौ फुटा रोड पर ऐसे तीन दिशा सूचक लगे हैं। इनकी कीमत 36 लाख है। पीडब्ल्यूडी और बीडीए ने दो साल पहले शहर के मुख्य मार्गोँ पर दर्जनों दिशा सूचक लगवाकर उन पर करोड़ों का बजट खर्च किया था। 
दिशा सूचक की लागत उसके साइज और लोहे की क्वालिटी के हिसाब से होती है। हालांकि दिशा सूचक को कम लागत पर बनाना हो तो उसे गोले पर बनाकर भी ये काम किया जा सकता है-  वीएन शर्मा, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड भवन 
विज्ञापन

पीडब्लूडी की तरफ से 12 लाख के नुकसान की तहरीर मिली है। हम ड्राइवर और कैंटर के मालिक को ट्रेस कर रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  - नरेश त्यागी, इंस्पेक्टर इज्जतनगर 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें