फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बर्फीली हवा धूप पर भारी, आज घने कोहरे का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ ने शुक्रवार को 30 से 50 मीटर तक दृश्यता रहने का जताया अनुमान
विज्ञापन


बरेली। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से बृहस्पतिवार को हल्की राहत मिली। धूप निकलने से दिन का पारा चार डिग्री चढ़ा पर बर्फीली हवा से ठिठुरन जारी रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। दृश्यता 30 से 50 मीटर तक दर्ज होने का अनुमान है।
बुधवार देर शाम ही घना कोहरा छाने लगा था। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार की भोर में तेज हवा चलने से कोहरा छंटने लगा। सुबह आठ बजे के बाद धूप निकलने लगी। अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़त के बाद सामान्य से चार डिग्री कम 17.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर सौ फीसदी रहा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, दिन में धूप और रात में उष्मीय विकिरण से शुक्रवार की सुबह कोहरे से होगी। पश्चिमी और मध्य भारत के ऊपर बने प्रति चक्रवात और ऊपरी हवा के प्रभाव से शहर पर कोहरा छाया है। निचले वायुमंडल में व्युत्क्रम परत बनने से दिन में भी दृश्यता कम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में गिरावट और रात का पारा स्थिर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


धूप निकलने से पार्क और बाजार गुलजार
धूप निकलने से बृहस्पतिवार को जनजीवन सामान्य रहा। आने वाले दिनों में ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े, रजाई, गद्दे, हीटर, ब्लोअर, गीजर आदि उपकरणों की खरीदारी के लिए लोग बाजार पहुंचे। पार्कों में भी गुनगुनी धूप का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचते रहे। ब्यूरो

मौसम इनपुट
17.5
10.2
कोहरा छाया रहेगा। शीतलहर चलेगी।
सुबह 6:59
शाम 5:20
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें