फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: झूठ बोलकर होटलों में सप्लाई करते थे प्रतिबंधित मांस, मुठभेड़ में पकड़े गए तस्करों ने उगले कई राज

Fri, 22 Sep 2023 12:28 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह से बुधवार की रात तिलहर पुलिस की मुठभेड़ हो गई थी। जंगल में गोवंश का वध करने की फिराक में बैठे तीन बदमाशों को पुलिस ने पैर में गोली मारकर पकड़ लिया था। उनसे पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। 
विज्ञापन
पुलिस ने पैर में गोली मारकर आरोपियों को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गो तस्करों की पकड़ बरेली समेत कई शहरों में थी। ये लोग अपने नेटवर्क से गोवंश के मांस को भैंस का बताकर होटलों में सप्लाई किया करते थे। तिलहर थाने के इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि तस्कर हाईवे या गांवों में घूमने वाले लावारिस गोवंश को पकड़ लेते थे। 

विज्ञापन


उसके बाद रात में ही तस्कर गोवंश का वध कर मांस को चार पहिया वाहन से बरेली समेत कई शहरों में होटलों में बिक्री करने ले जाते थे। होटल स्वामियों को चकमा देने के लिए भैंस का मांस बताकर सस्ते दामों में उपलब्ध करा देते थे। पुलिस अब इन तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।

ऐसे पकड़े गए आरोपी 

17 सितंबर को तिलहर के गुरगिया बहादुर गांव के जंगल में गोकशी का मामला सामने आया था। गोरक्षकों के आने पर बदमाश मौके से भाग गए थे। जंगल में पुलिस को गोवंश के अवशेष मिले थे। इसके बाद पुलिस टीमों का गठन करते हुए तलाश शुरू की गई थी। इसके बाद भी दोबारा से बदमाश वारदात को अंजाम देने पहुंच गए थे। इस बार पुलिन ने घेराबंदी कर तीन गोकशों को दबोच लिया।

विज्ञापन

एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस की मुठभेड़ में दानिश उर्फ छोटू निवासी इमली मौजमपुर, मुन्ना निवासी गुरगवां थाना तिलहर व छोटे निवासी लाले कुरैशी ग्राम भूड़ा थाना भोजीपुर, बरेली घायल हुए हैं। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही भी जख्मी हो गया।

ये भी पढ़ें- बरेली: आधी रात घर में घुसकर युवक ने विधवा से किया दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

भागने की कोशिश कर रहे एक अन्य आरोपी इमरान निवासी उम्मरपुर थाना तिलहर को गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ में आरिफ व वसीम निवासी बरेली का नाम भी प्रकाश में आया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। तीनों बदमाशों को तिलहर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें