बारादरी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर भेजा जेल
बरेली। बदायूं स्थित अपने गांव से डोडा छिलका खरीदकर शाहजहांपुर ले जा रहे तस्करी के आरोपी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर उसे रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जगतपुर के चौकी प्रभारी सनी चौधरी, रुहेलखंड चौकी के प्रभारी जगत सिंह मंगलवार रात बीसलपुर चौराहे पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर भरतौल-हरूनगला रोड पर एक व्यक्ति को पकड़ा गया। सूचना पर सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए। उनके सामने तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति के पास से 7.169 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ।
पूछताछ में उसने अपना नाम जिला बदायूं के दातागंज थाने के गांव बिहारीपुर छविराम निवासी दिनेश बताया। दिनेश के पास से बाइक भी बरामद की गई है। दिनेश के मुताबिक वह अपने गांव से डोडा खरीदकर शाहजहांपुर के ढाबे पर बेचने जा रहा था। ब्यूरो