फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 27 लाख रुपये की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Fri, 31 May 2024 05:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बारादरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अफीम तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उससे दो किलो 625 ग्राम अफीम बरामद हुई, जिसकी कीमत 27 लाख रुपये बताई गई। 
विज्ञापन
अफीम तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने बारादरी क्षेत्र से 27 लाख की अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर मौके से भाग निकले। तस्कर से टीम ने 2 किलो 625 ग्राम अफीम और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। बारादरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बरेली एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बारादरी पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार रात रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के पास तुलसीनगर हाथी वाला गेट से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर एजाजनगर गौंटिया चांद मस्जिद निवासी अफरोज निकला। अफरोज ने बताया कि जगतपुर गौंटिया का बब्बू उसे माल सप्लाई करता है। बब्बू ने ही अफरोज और उसके पड़ोसी सहजुल को अफीम दी थी। अफीम ग्राहकों को बेचने के बाद तीनों लोग रकम आपस में बांट लेते हैं।

आज भी ग्राहकों को अफीम बेचने तुलसीनगर ग्राउंड के पास आए थे लेकिन पकड़ गए। अफरोज के साथी सहजुल और बब्बू मौके से फरार हो गए। अफरोज के पास से 2 किलो 625 ग्राम अफीम और एक मोबाइल बरामद हुआ है। बारादरी थाने में एनडीपीएस की रिपोर्ट दर्ज कर फरार दो तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी तुलसीनगर मैदान से गिरफ्तार हुए थे तस्कर
पिछले साल भी मेरठ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने बारादरी के तुलसीनगर मैदान के पास से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया था। तस्कर फरीदपुर के बेहरा निवासी के तस्कर तैमूर भोला के भाई फरमान व राशिद आदि थे। बारादरी थाने में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था लेकिन बाद में कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें