फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: लोहित एक्सप्रेस के पहिये से निकला धुआं, यात्रियों में मचा हड़कंप; तीन स्थानों पर रोकनी पड़ी ट्रेन

Thu, 22 Jun 2023 08:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बुधवार रात लखनऊ से बरेली के बीच ट्रेन संडीला के पास लोहित एक्सप्रेस ट्रेन के पहिये से धुआं निकलने लगा था। इसकी जानकारी होने पर यात्रियों में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहाटी से जम्मू के बीच चलने वाली 15651 लोहित एक्सप्रेस ने बुधवार को यात्रियों को 20 घंटे का लंबा इंतजार कराया। इस बीच ट्रेन को बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव भी देना पड़ा। दरअसल, सुपरफास्ट लोहित एक्सप्रेस के पहिये से धुआं निकलने के कारण इसे तीन स्थानों पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन


लोहित एक्सप्रेस का बरेली आने का समय मंगलवार रात 11:21 बजे है। यह ट्रेन बुधवार शाम करीब 7:50 बजे बरेली पहुंची। लखनऊ से बरेली के बीच ट्रेन संडीला के पास ट्रेन के पहिये से धुआं निकलने लगा। इस पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन को यहां करीब 50 मिनट तक रोका गया। 

Trending Videos
विज्ञापन

शाहजहांपुर के पास निकला ट्रेन से धुआं 

टीएआर (ट्रेन एक्जामनर रिपोर्ट) के बाद ट्रेन को यहां से चलाया गया। संडीला से चलने के बाद ट्रेन से शाहजहांपुर को पास किया और बरेली पहुंचने से पहले बंथरा के बाद पहिये ने धुआं और चिंगारियां छोड़ना शुरू कर दिया। ट्रेन के एसी कोच में भी धुआं भरने लगा। गार्ड की सूचना के बाद बंथरा में भी ट्रेन को ठहराव दिया गया। यहां बंथरा में करीब 20 मिनट के ठहराव कि बाद ट्रेन को बरेली की ओर रवाना किया गया। 

बरेली पहुंचने से पहले एक बार फिर से इसी तरह की समस्या पैदा हो गई। बरेली जंक्शन पर ट्रेन शाम करीब 7:50 बजे आई। यहां ट्रेन का टीएआर किया गया। इस दौरान पहिये से धुआं जैसी आम समस्या ही सामने आई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों के सीजन में पहिये से धुआं आम समस्या है। लोहित एक्सप्रेस में भी इसी तरह की समस्या थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें