बरेली। शहरी क्षेत्र के 1.43 लाख उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर नए साल से स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। स्मार्ट मीटर लगने से लाइनलॉस कम करने में सहूलियत मिलेगी।
शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता विकास सिंघल ने बताया कि स्मार्ट मीटर पर नवंबर माह में ही रोक हटाई गई थी। रोक हटने के बाद से स्मार्ट मीटर लगाने की कवायद चल रही है। उन्होंने बताया जनवरी में स्मार्ट मीटर की पहली खेप आने का अनुमान है। नए मीटर 4 जी तकनीक वाले आएंगे। मीटर की खेप आते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। सबसे पहले विद्युत वितरण खंड प्रथम और चतुर्थ में जो उपभोक्ता बचे हैं, उनके परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके बाद बाकी बचे दोनों वितरण खंड में काम शुरू होगा। स्मार्ट मीटर लगने से चोरी की शिकायतों पर लगाम लगेगी।