फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में आइसोलेट होंगे ओमिक्रॉन संदिग्ध संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ब्रिटेन से लौटे कुर्मांचल नगर के संक्रमित युवक का सैंपल शनिवार को जांच के लिए लैब भेज दिया गया। उसे कोविड चिकित्सालय के अंतरराष्ट्रीय कोविड वार्ड में रखा गया है। तीमारदारी के लिए एक परिजन ने भी खाली पड़े एक वार्ड में ठहरने की अनुमति मांगी है। शनिवार को अस्पताल में ओमिक्रॉन संदिग्ध संक्रमित वार्ड भी बनाया गया है। साथ ही, कोविड हेल्पडेस्क सक्रिय कर दी गई है।
विज्ञापन

आईडीएसपी इंचार्ज और सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम के मुताबिक पिछले दिनों कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए शासन की ओर से कई दिशानिर्देश मिले थे। इसी के तहत विदेश से वापस आने वालों में संदिग्ध लक्षण मिलने पर उन्हें होम आइसोलेशन के बजाय अस्पताल के एक वार्ड को ओमिक्रॉन संदिग्ध वार्ड बनाने को कहा गया था। इसके अलावा भविष्य में किसी बच्चे में ओमिक्रॉन की पुष्टि होेने पर उनके लिए भी ओमिक्रॉन चाइल्ड वार्ड बनाने का निर्देश दिया गया था। इसी के तहत चिकित्सालय में ओमिक्रॉन संदिग्ध वार्ड बनाए गए हैं। ताकि संक्रमण फैलन से रोका जा सके।
उधर, पिछले दिनों खाली रहने वाले फ्लू कॉर्नर पर भी अब सैंपलिंग के लिए लोग पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को करीब 50 लोगों की कोरोना जांच की गई। उधर, रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा, बस अड्डा आदि स्थानों पर फोकस सैंपलिंग के तहत कोरोना जांच की गई। हालांकि, कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला। डॉ. गौतम ने लोगों से कोविड संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल जांच कराने की अपील की है।
विज्ञापन

हाईरिस्क देशों से लौटे छह लोग, निगरानी शुरू
शनिवार को स्टेट सर्विलांस से 23 जनवरी को विदेश से लौटने वालों की सूची प्राप्त हुई। डॉ. गौतम ने बताया कि 35 लोगों की सूची में से 24 लोगों को ट्रैक कर लिया गया है। पांच व्यक्ति दूसरे जिलों के थे, इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। छह लोगों का नाम, पता और मोबाइल नंबर तीनों ही गलत हैं। लिहाजा, उन्हें ट्रेक नहीं किया जा सका है। हाई रिस्क देश फ्रांस, इटली, यूक्रेन, यूके, बांग्लादेश से छह लोग वापस लौटे हैं। इनमें से दो लोग बहेड़ी, दो लोग कर्मचारी नगर, एक-एक व्यक्ति आलोक नगर और डोहरा रोड का रहने वाला है।
आज इन स्थानों पर लगेगा टीकाकरण शिविर
डीआईओ डॉ. आरएन सिंह ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा गांधी नगर स्थित कैंप कार्यालय, सत्योदय पब्लिक स्कूल शांति विहार और प्राइमरी स्कूल बिहारीपुर झंडे वाली मठिया के पास टीकाकरण शिविर लगेगा। स्थानीय निवासी इन स्थानों पर पहुंचकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। डॉ. सिंह ने दूसरी डोज लगवाने के लिए लोगों से अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें