फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पति के साथ स्मैक तस्कर महिला गिरफ्तार, तस्करी के आरोप में आठ बार जा चुकी है जेल

Fri, 29 Dec 2023 03:32 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

स्मैक तस्करी के आरोप में रेशमा एक बार फिर पकड़ी गई। इससे पूर्व वह आठ बार जेल जा चुकी है। उत्तराखंड के जिला चंपावत के थाना बनवसा से भी वांछित है। उसके पति रिफाकत पर स्थानीय थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
स्मैक तस्कर रेशमा और उसका पति रिफाकत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में स्मैक तस्करी के आरोप में रिफाकत और उसकी पत्नी रेशमा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनसे सिर्फ 23 ग्राम स्मैक की बरामदगी दिखाई गई है। पिछले दिनों में अन्य तस्करों पर कार्रवाई हुई है, लेकिन बरामदगी कम दिखाने से जमानत आसानी से हो जाती है।

विज्ञापन


पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर शातिर रिफाकत और पत्नी रेशमा को घर से निकलते ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि दोनों स्मैक बेचने की डील करने निकले थे। पूछताछ के बाद दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। रेशमा उत्तराखंड के थाना काशीपुर से स्मैक तस्करी के आरोप में आठ बार जेल जा चुकी है। जिला चंपावत के थाना बनवसा से भी वांछित है।

वहीं, रिफाकत पर स्थानीय थाने में 11 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों उत्तराखंड से स्मैक खरीदकर लाते हैं। कस्बा और ग्रामीण क्षेत्र में अपने गुर्गों से फुटकर में बिकवाते हैं। उन्होंने गांव कुरतरा गांव निवासी गुर्गे को स्मैक देने जाने की बात बताई है, उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पहले पति के साथ शुरू किया स्मैक का धंधा
रेशमा के बारे में बताया जाता है कि उसकी पहली शादी काशीपुर निवासी अजहर से हुई थी। वह पूरे उत्तराखंड में अजहर के साथ स्मैक का धंधा करती थी। रिफाकत को भी वह स्मैक को खेप सप्लाई करती थी। इससे उसकी रिफाकत से नजदीकियां हो गईं। जब अजहर स्मैक तस्करी में जेल चला गया तो रेशमा ने रिफाकत से शादी कर ली। दोनों फतेहगंज पश्चिमी में रहकर स्मैक तस्करी करने लगे। रिफाकत शातिर स्मैक के नामी तस्कर शराफत का भतीजा है।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि चर्चित स्मैक तस्करों और उनके गुर्गों पर कार्रवाई जारी रहेगी। स्मैक की बड़ी खेप पकड़ने के लिए भी पुलिस को निर्देश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें