मीरगंज। दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की टीम ने शनिवार की देर रात मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में छापा मारकर एक स्मैक तस्कर को पकड़ लिया। इस बीच परिजनों ने उसे जबरन छुड़ा लिया। कुछ ही देर बाद वह मौके से भाग गया। ग्रामीणों के विरोध पर टीम को भी बैरंग लौटना पड़ा।
दिल्ली नारकोटिक्स विभाग की टीम कोर्ट का वारंट लेकर गुलड़िया निवासी स्मैक तस्कर इरफान को पकड़ने आई थी। मीरगंज थाने में आमद कराकर और थाने से एक कांस्टेबल लेकर टीम गुलड़िया पहुंची। वहां आरोपी इरफान को पकड़ भी लिया। तभी उसके परिजनों ने टीम से धक्का9मुक्की शुरू कर दी। इसी बीच इरफान पुलिस से छूटकर भाग गया।
सीओ मीरगंज अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने इरफान को पकड़ लिया था, पर महिलाओं के विरोध की वजह से वह बचकर भाग गया। टीम दिल्ली लौट गई। अभियुक्त का वारंट मिल गया है। उसको गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद