फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक साल तक जेल से बाहर नहीं जा सकेगा स्मैक तस्कर अकरम, पिट एनडीपीएस के तहत हुई कार्रवाई

Sat, 18 Apr 2026 02:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में स्मैक तस्कर अकरम पर पिट एनडीपीएस कार्रवाई की गई है, उसकी निरोधक अवधि एक वर्ष बढ़ाई गई है। पुलिस के मुताबिक अकरम संगठित गिरोह का सरगना है और लंबे समय से स्मैक तस्करी में लिप्त है। उसे दो जुलाई 2025 को पांच साथियों संग गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
आरोपी अकरम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मादक पदार्थ तस्करी मामले में फतेहगंज पश्चिमी निवासी अकरम पर एसएसपी अनुराग आर्य ने पिट एनडीपीएस की कार्रवाई कराई है। उसकी निरोधक अवधि को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है। अब वह एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकेगा। अकरम फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय का निवासी है और लंबे समय से स्मैक तस्करी में संलिप्त रहा है। अकरम को पिछली बार दो जुलाई 2025 को इज्जतनगर पुलिस ने उसके पांच साथियों आसिफ, हारुन, जावेद, राशिद और आदेश तिवारी के साथ गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने तीन किलो 526 ग्राम स्मैक बरामद की थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ रुपये बताई गई। इसके अलावा, स्मैक की बिक्री से प्राप्त एक लाख छियालीस हजार रुपये नकद, सात मोबाइल फोन और स्मैक बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए थे। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी और एक मारुति स्विफ्ट कार भी बरामद की गई थी। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तभी से अकरम जिला कारागार बरेली में निरुद्ध है। पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद वह इस अवैध कारोबार में लिप्त रहा।

Trending Videos
विज्ञापन

अकरम का आपराधिक इतिहास
अकरम का आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। वर्ष 2018 में उसे ऊधम सिंह नगर पुलिस ने 252 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था, जिसका विचारण अभी भी चल रहा है। जुलाई 2024 में फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने पंकज नामक एक सह-अभियुक्त से 211 ग्राम स्मैक बरामद की थी। पंकज ने पूछताछ में बताया था कि उसने यह स्मैक अकरम से खरीदी थी। इस मामले में भी आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है और विचारण फरवरी 2025 से शुरू हो गया है।

संगठित गिरोह का सरगना है अकरम 
पुलिस के मुताबिक अकरम ने बरेली और आसपास के क्षेत्रों में स्मैक तस्करी का एक संगठित नेटवर्क स्थापित किया था। उसके सहयोगी आसिफ, हारुन, जावेद, राशिद और आदेश तिवारी इस अवैध कार्य में शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें