बरेली। आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी प्रगति पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। दो जुलाई को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई थी। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले सभी 15 सहायक विकास अधिकारी (एडीओ पंचायत) का जुलाई का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही 150 सचिवों का वेतन रोकने का आदेश भी दिया।
जिला पंचायतीराज अधिकारी कमल किशोर ने आदेश जारी कर 15 सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) का जुलाई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित कर दिया है। उन्होंने बताया कि जिन अधिकारियों का वेतन रोका गया है उनमें शशांक सक्सेना, मनीष अग्रवाल, अभय कुमार आर्य, महेश कुमार, वीरपाल सिंह, संजीव कुमार पाराशरी शामिल हैं। ख्याजा अहमद, रविकांत यादव, आशीष कुमार भटनागर, राजीव शर्मा, लोकमन सिंह, हरिशंकर भारतीय, संजय दीक्षित, शिखर गुप्ता व करन सिंह का वेतन भी रोका गया है। ब्यूरो