बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को 24वीं यूथ बालक-बालिका वर्ग उत्तर प्रदेश स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए बरेली जनपद की टीमों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। 22 से 28 जुलाई तक नोएडा में आयोजित होने वाली इस प्रांतीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर पसीना बहाया।
बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनू श्रोत्रिय ने बताया कि चयन ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बालक वर्ग में 29 और बालिका वर्ग में 22 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
ट्रायल के प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश स्टेट चैंपियनशिप के लिए संभावित खिलाड़ियों की घोषणा कर दी गई है। सचिव सोनू श्रोत्रिय के अनुसार, चयनित बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) शनिवार शाम से स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है।
कैंप के लिए बालक वर्ग में आर्यन यादव, धनंजय, शिवम, अदनान, दक्ष, आयुष, हर्ष, शिमोन, आरुष, सिद्धार्थ, अथर्व, अमित, विशेष, तेजस्वी, सक्षम, अरुण, लव कुमार, हिमांशु और गोकुल शर्मा का चयन किया गया है।
बालिका वर्ग के प्रशिक्षण शिविर के लिए रुद्राक्षी, सोनाक्षी, दीपिका, पंखुड़ी, श्रद्धा, आश्वी, पावनी, काव्या, शिवी, पूर्णा, खुशबू, तनिष्का, साक्षी, आरोही, अनु, हर्षिता और अनिका को चुना गया है। संवाद