फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पासपोर्ट सेवा केंद्रों के बढ़े स्लॉट, आमजन को मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने विभिन्न डाकघरों में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों की स्लॉट क्षमता बढ़ा दी है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र नगीना, बिजनौर, रामपुर और पीलीभीत में स्लाॅट की संख्या 40 से बढ़ाकर 80 कर दी गई है। इससे अब पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अधिक सुगम और तेज हो जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के मुताबिक, अमरोहा, बदायूं और शाहजहांपुर के केंद्रों पर स्लॉट संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। बढ़े हुए स्लॉट पासपोर्ट सेवा की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। ये सोमवार से आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इससे पासपोर्ट आवेदन जमा करना पहले की तुलना में अधिक सरल हो जाएगा।


संभल में लगाई जाएगी मोबाइल वैन
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने संभल के आवेदकों के लिए विशेष पहल की है। पहली बार 26 से 28 नवंबर तक वहां के जिलाधिकारी कार्यालय में पासपोर्ट मोबाइल वैन उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथियों में पासपोर्ट से संबंधित कार्य करा सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें