फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ईओ के खिलाफ सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। अतिक्रमण के नाम पर कस्बे के मुख्य बाजार में व्यापारी दौलत राम गुप्ता की दुकान तोड़ने के मामले में व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने ईओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएम को पत्र लिखा है। उधर, पुलिस भी जांच कर रही है, लेकिन किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। हालांकि इस मुद्दे पर स्थानीय भाजपा नेता दो पक्षों में बंटे रहे। एक पक्ष कार्रवाई के समर्थन में तो दूसरा इसके खिलाफ रहा।
विज्ञापन

व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार रात को ईओ कई नगर पंचायत कर्मियों के साथ मुख्य बाजार में पहुंचे। वहां मौजूद व्यापारी दौलत राम गुप्ता की दुकान के आगे के हिस्से को जेसीबी से तोड़ दिया। इससे व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल की अगुवाई में तमाम व्यापारी ईओ पुष्पेंद्र राठौर के खिलाफ लामबंद हो गए। उसके बाद व्यापारी नेता ने अतिक्रमण रोकने के नाम पर दो लाख रुपये रिश्वत मांगने और ईओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। संवाद

दोनों पक्षों के बयान दर्ज
इस मामले में पुलिस ने शनिवार को थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है, जो दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें