बरेली। निर्माण के 16 महीने बाद स्काई वॉक का संचालन के लिए अनुबंध हो गया है। निजी फर्म के साथ स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अनुबंध किया है। अगले कुछ दिनों में 11 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए स्काई वॉक का संचालन शुरू कराने की तैयारी है।
स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने अप्रैल 2024 में पटेल चौक पर स्काई वॉक का निर्माण पूरा कराया था। उपयुक्त फर्म न मिलने की वजह से संचालन अटक हुआ था, लेकिन इसी साल मुंबई की आनंदी इंटरप्राइजेज ने टेंडर लेकर जिम्मेदारी संभालने पर हामी भरी। प्रस्ताव को औपचारिक रूप देने के लिए अनुबंंध अब हुआ है। कंपनी की ओर से जल्दी ही स्काई वॉक को विकसित करने का मानचित्र प्रस्तुत किया जाएगा। इसके आधार पर स्काई वॉक के ऊपर प्रस्तावित दुकानों के निर्माण के लिए प्रारूप तय होगा। करीब 50 दुकानें बनेंगी। बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी के बीच आसपास का सुंदर नजारा देख सकेंगे। ब्यूरो