फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंच पर बिखरा हुनर, थिरकते रहे चिकित्सकों के कदम

Mon, 03 Jun 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार में रविवार को बच्चों के लिए वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आरोहण-24 का आयोजन हुआ। मंच पर बच्चों ने एक से बढ़चकर एक प्रस्तुतियां देकर तारीफें बटोरीं। वहीं, कार्यक्रम में चिकित्सक भी जमकर थिरके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव गोयल, सचिव डॉ. गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष डॉ. निकुंज गोयल, प्रेसीडेंट इलेक्ट डॉ. आरके सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. आरके भास्कर, चेयरमैन कल्चरल कमेटी डॉ. राजकुमारी मित्तल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। फिर मंच पर बच्चों की प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। नृत्य, गायन, कव्वाली, नाट्य और वाद्ययंत्रों पर थिरकती अंगुलियाें के हुनर को मंच पर तारीफें मिलीं। धार्मिक प्रस्तुतियों में दुर्गा पूजा धुनुची नृत्य, शिव तांडव स्रोत ने भाव विभोर किया। वाद्ययंत्र में, कैशियो, ड्रम, वोकल पर खूब तालियां बटोरी गईं।

पुरस्कार पाकर खिले चेहरे
मंच पर सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों समेत अन्य सभी को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। जिसे पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि जयनारायण पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अरुण गुप्ता, विशिष्ट अतिथि वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, एसीएमओ डॉ. लईक अंसारी रहे। यहां डॉ. रितु राजीव, डॉ. दीपिका गर्ग, डॉ. मोनिका गोयल, डॉ. अर्जुन अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेंद्र गुप्ता, डॉ. अनूप आर्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें