फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्मार्ट सिटी की सड़कों पर बह रही गंदगी

Mon, 03 Jun 2024 04:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर का सुभाषनगर इलाके की स्थिति गांव से बदतर है। यहां बिना बारिश के ही सीवरेज का पानी सड़कों पर बह रहा है। कई इलाकों में लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। पटेल विहार व अनुपम नगर की सीवरेज की लाइनें चोक होने की वजह से सड़कें नाला बन गई हैं। यहां की 55 हजार आबादी घरों में कैद रहती है। लोग ईंटों की पगडंडी या फिर किसी वाहन के माध्यम से घर के बाहर आते-जाते हैं।
विज्ञापन

एक तरफ बदायूं रोड पर नाथधाम टाउनशिप और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने के लिए बीडीए के कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वहीं, प्रोजेक्ट की लोकेशन के आसपास ही वर्षों से सीवरेज लाइन चोक है। पटेल विहार में पानी की टंकी के पास और अनुपम नगर में हालात काफी बुरे हैं। सड़कों पर पानी भरा होने से क्षेत्रवासी बीमारियों से भी जूझ रहे हैं। कई लोगों को डायरिया, बुखार, खांसी व दमा की परेशानी हो गई है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक कई बार इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पटेल विहार निवासी आकाश कश्यप का कहना है कि ये हाल तो बरसात से पहले का है। बारिश होने पर यहां के कई लोगों को अपने कामों से छुट्टी लेनी पड़ती है। अभी इस समय भी कई घरों में पानी भरा हुआ है लेकिन अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन

बरसात में पूरे सुभाषनगर की हालत खराब हो जाती है। हर बार पुलिया के नीचे काम होता है, लेकिन सीवरेज की समस्या दूर नहीं हो रही। अभी यह हाल है तो सोच लें कि बरसात में क्या होगा? - आशु चौहान
यूं तो पूरे सुभाषनगर की हालत खराब है, लेकिन अनुपम नगर और पटेल विहार के लोगों की स्थिति ज्यादा दयनीय है। वहां कई रिश्तेदार रहते हैं लेकिन हम लोग भी वहां नहीं जा पाते। - अजय कश्यप
सीवरेज से जुड़े जितने भी नए कार्य हैं, उनको जल निगम देख रहा है। वहीं, पुरानी सीवरेज लाइन की मरम्मत की जिम्मेदारी जलकल विभाग की है। इसको दिखवाते हैं। हमारे विभाग का मामला हुआ तो सुधार कराएंगे। - केके कटियार, एक्सईएन, जल निगम
जिस जगह की शिकायत आई है, उसको दिखवा ले रहे हैं। कई जगह सीवर लाइनें नहीं पड़ी हैं, इसी वजह से दिक्कत होगी। हर समस्या का समाधान किया जाएगा। - सिद्धार्थ कुमार, एक्सईएन, जलकल
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें