फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: एक से 10 जनवरी के बीच छह ट्रेनें निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड में लूप लाइन के काम के कारण ब्लॉक के बीच एक से 10 जनवरी तक छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 10 अन्य ट्रेनों को तीन घंटे तक की देरी से चलाया जाएगा। कुछ ट्रेनों को आंशिक निरस्त भी किया गया है।
विज्ञापन

अमृतसर से एक और आठ जनवरी को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, सहरसा से तीन और 10 जनवरी को चलने वाली 14603 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से पांच जनवरी को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से छह जनवरी को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस, न्यू जलपाईगुड़ी से आठ जनवरी को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, अमृतसर से तीन जनवरी को चलने वाली 12408 अमृतसर- न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।
इसके अलावा सहरसा से पांच जनवरी को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस अमृतसर के बजाय चंडीगढ़ में यात्रा खत्म करेगी। जालंधर से पांच जनवरी को चलने वाली 22552 जालंधर सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस जालंधर सिटी के स्थान पर अंबाला से चलाई जाएगी। अमृतसर से छह जनवरी को चलने वाली 15532 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस अमृतसर के स्थान पर चंडीगढ़ से चलाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें