फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: बरेली से अयोध्या के लिए रोजाना चलेंगी छह ट्रेनें और चार बसें, बुधवार से शुरू हो जाएगा संचालन

Tue, 23 Jan 2024 04:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते तीन दिन तक ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था। अयोध्या के लिए बसों का संचालन भी स्थगित कर दिया गया था। अब बुधवार से ट्रेनों और बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला के अचल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को अयोध्या की सीमाओं को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। बरेली से अयोध्या के लिए रोजाना छह ट्रेनों और चार बसों का संचालन बुधवार से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


अयोध्या में वीवीआईपी मूवमेंट के कारण 15 जनवरी से ही छह ट्रेनों का रूट बदल दिया गया था। 19 को बरेली-अयोध्या के बीच रोडवेज बस सेवा को भी स्थगित कर दिया गया। अब अयोध्या के लिए ट्रेन और बस सेवाएं फिर से बहाल हो जाएंगी। 

मंगलवार और बुधवार से 13308/13307 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13010/13009 दून एक्सप्रेस, 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 15623 भगत की कोठी-कामाख्या एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस और 15716 अजमेर-किशनगंज गरीब नवाज एक्सप्रेस का संचालन अयोध्या के लिए शुरू हो जाएगा। डायवर्जन के दौरान इन ट्रेनों को लखनऊ-सुल्तानपुर-जौनपुर-शाहगंज रूट से संचालित किया जा रहा था।

विज्ञापन

अयोध्या एक्सप्रेस भी बहाल
बरेली होते हुए दिल्ली से अयोध्या के बीच प्रतिदिन चलने वाली 14205/14206 अयोध्या एक्सप्रेस को सोमवार को ही बहाल कर दिया गया है। इस ट्रेन को दो दिन दिल्ली-अयोध्या के स्थान पर दिल्ली-सुल्तानपुर के बीच चलाया जा रहा था।

गरीब नवाज एक्सप्रेस में लगेंगे दो अतिरिक्त कोच
अजमेर से बरेली होते हुए अयोध्या के बीच चलने वाली 15716/15717 अजमेर-किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त साधारण कोच लगाए जाएंगे। इस ट्रेन पर यात्रियों का काफी दबाव रहता है जो अब और बढ़ जाएगा। ऐसे में रेलवे ने 30 अप्रैल तक इस ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन

बुधवार से होगी ऑनलाइन बुकिंग
रोडवेज ने अयोध्या बस सेवा 15 जनवरी को शुरू की थी पर बरेली, बदायूं और पीलीभीत से अयोध्या बस सेवा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी नहीं थी। अब बुधवार से यात्रियों को अयोध्या के लिए एसी और साधारण बसों में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलने लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें