फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह विद्यार्थी नकल करते पकड़े, 986 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के दूसरे दिन कक्ष निरीक्षकों की कमी रही। लिहाजा, बाहरी शिक्षकों को ड्यूटी करनी पड़ी। वहीं संबद्ध कॉलेजों में छह परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए। कुल 986 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन

स्नातक प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं में विद्यार्थियों ने जंतु विज्ञान, बिजनेस स्टैटिसटिक्स, बेसिक अकाउंटिंग, मैनेजमेंट, होम साइंस, बिजनेस लॉ आदि विषयों के प्रश्नपत्र हल किए। तीन पालियों में हुई परीक्षा में 986 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसमें 561 छात्र और 425 छात्राएं थी। पहली पाली में दो छात्र, दूसरी पाली में तीन छात्राएं और तीसरी पाली में एक छात्र नकल करते हुए पकड़ा। नकल सामग्री व उत्तर पुस्तिका जब्त करके सूचना विश्वविद्यालय को दी गई।

बाहरी शिक्षकों की लेनी पड़ी सहायता
सबसे बड़ी परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज के साथ अन्य महाविद्यालय को परीक्षा कराने के लिए बाहरी शिक्षकों की सहायता लेनी पड़ी। इसके पीछे स्थायी शिक्षकों का निर्धारित ड्यूटी में रुचि न लेना रहा। कक्ष निरीक्षकों की कमी से अधिक संख्या में परीक्षार्थी वाले महाविद्यालयों को बाहरी शिक्षक से ड्यूटी करानी पड़ी। आगामी दिनों में जिनकी परीक्षा है, उनमें से कई विद्यार्थी परीक्षा संबंधित समस्या समाधान के लिए विवि पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें