फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राजपुर कला में आए छह बदमाश, शोर मचने पर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलड़िया। अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला में बृहस्पतिवार की रात को एक बार फिर छह से अधिक बदमाश देखे गए। बदमाशों को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचा दिया, जिससे वह जंगल की ओर भाग गए, जबकि सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम निशरतगंज में चोरों ने एक घर को निशाना बनाया है। हालांकि पुलिस इस चोरी को संदिग्ध मान रही है। क्षेत्र में चोरों का आतंक मचा हुआ है। बुधवार की रात अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर कला गांव के दो घरों से लाखों रुपये की चोरी कर ली गई थी, जबकि एक घर में ग्रामीण के जाग जाने पर बदमाश चोरी करने में असफल रहे। बृहस्पतिवार की रात को एक बार फिर बदमाश राजपुर कला गांव में पहुंचे, लेकिन शोर मचने पर वे भाग गए।
विज्ञापन

दूसरी वारदात सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम निशरत गंज के सत्यपाल के घर में हुई है। बताते हैं कि सत्यपाल अपने साले की अंत्येष्टि में शामिल होने गए थे। रात में उनके घर में घुस कर चोरों ने 60 हजार की नकदी और आभूषण ले जाने की बात कही है। घर में उनका एक बेटा और बेटी भी सो रहे थे। इस घटना की सूचना पर रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सुबह को फॉरेंसिक टीम पहुंची। इस मामले में थाना प्रभारी सिरौली जगत सिंह ने बताया कि अभी गृह स्वामी वापस नहीं लौटा है। उससे बात करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोरी की घटना संदिग्ध लग रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें