निर्दलीय पर दबाव बनाकर लोकतंत्र को किया कमजोर : गौरव
सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना ने कहा कि भाजपा ने अपने पांच सदस्यों को कार्यकारिणी में पहुंचाने के लिए निर्दलीय पार्षदों को चुनाव लड़ने से रोक दिया। इस तरह भाजपा ने लोकतंत्र को कमजोर किया है। सपा के सहयोग से निर्दलीय पार्षद आसानी से चुनाव जीत जाते, लेकिन महापौर के दबाव में वे आगे नहीं बढ़े। सपा पार्षद दल के नेता ने कार्यकारिणी चुनाव से पहले सदन में भी यह बात उठाई थी।
महापौर उमेश गौतम ने कहा कि नगर निगम की कार्यकारिणी के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है। लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुनाव ऐतिहासिक है। सभी मिलकर शहर का विकास कराएंगे।