फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बढ़नी-अमृतसर, मऊ-अंबाला के बीच चलाई जाएंगी छह त्योहार विशेष गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दीपावली और छठ पूजा के मद्देनजर रेलवे ने बरेली होते हुए छह और त्योहार विशेष गाड़ियों की समय सारिणी जारी की है। इनको मिलाकर अब तक रेलवे बरेली होकर गुजरने वाली 28 विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर चुका है। बरेली होते हुए कुल 44 विशेष गाड़ियों के संचालन की योजना है। रेलवे की इस तैयारी से त्योहारों पर यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन

- 05006 बढ़नी-अमृतसर त्योहार विशेष ट्रेन 24 सितंबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:10 बजे बढ़नी से चलने के बाद तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर होते हुए रात 11:08 बजे बरेली आएगी। इसके बाद मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर, अंबाला, जालंधर, व्यास होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी।
- 05006 अमृतसर-बढ़नी त्योहार विशेष गाड़ी 25 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को दोपहर 12:45 बजे अमृतसर से चलने के बाद रात 10:51 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
विज्ञापन

- 05301 मऊ-अंबाला कैंट त्योहार विशेष गाड़ी दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को मऊ से सुबह चार बजे चलने के बाद भटनी, देवरिया, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, सीतापुर होते हुए अपराह्न 3:35 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत, पानीपत होते हुए रात 12:30 बजे अंबाला पहुंचेगी।
- 05302 अंबाला कैंट-मऊ त्योहार विशेष गाड़ी तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 1:40 बजे अंबाला से चलने के बाद अगले दिन सुबह 9:40 बजे बरेली आएगी और रात 10 बजे मऊ पहुंचेगी।

- 05023 गोमतीनगर-खातीपुर विशेष ट्रेन 23 सितंबर से चार नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11:55 बजे गोमतीनगर से चलने के बाद सीतापुर होते हुए अगले दिन सुबह 7:14 बजे बरेली आएगी। यहां से मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, गुरुग्राम, रेवाड़ी, अलवर, बांदीकुई होते हुए शाम 5:30 बजे खातीपुर पहुंचेगी।- 05024 खातीपुर-गोमतीनगर विशेष गाड़ी 24 सितंबर से पांच नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को खातीपुर से शाम 6:20 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:45 बजे बरेली आएगी और 11:45 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें