फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन चले छह बुलडोजर, अब गिराने का खर्च वसूल सकता है बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डॉ. नफीस के बरातघर पर दो दिन में छह बुलडोजर 11 घंटे तक चले। हैमर से छत चटकाने, सीढि़यां और पिलर गिराने में 50 से अधिक मजदूर लगे। बरातघर का 70 फीसदी हिस्सा पहले दिन व 30 फीसदी भाग दूसरे दिन ध्वस्त किया गया। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 300 से अधिक सुरक्षाकर्मी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारी तैनात रहे। अगर इसके खर्च का हिसाब लगाया जाए तो यह लाखों रुपये में आएगा। कई जगह अवैध निर्माण गिराने का खर्च आरोपियों से वसूला जाता है। इस मामले में संज्ञान लेने वाली बात यह भी है कि बीडीए ने ध्वस्तीकरण का नोटिस जारी किया था। इसके मुताबिक नफीस को खुद अवैध निर्माण हटा लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया। इसलिए बीडीए इसे गिराने का खर्चा वसूल सकता है।
विज्ञापन

पीछे के मकानों में आईं दरारें तब छोड़ी गईं बरातघर की तीन दीवारें
बुलडोजर जब बरातघर के पीछे की तरफ और अगल-बगल की दीवार तोड़ने लगे तो उनकी चोट से पीछे के मकानों की दीवार में दरारें आ गईं। इसे देखकर अगल-बगल के लोग बोले-उनके मकान खतरे में हैं। इसके बाद बीडीए के अधिकारियों ने बरातघर की छत और सामने के टिन शेड समेत अन्य निर्माण तो जमींदोज किए, पर दूसरे के मकानों को खतरा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए तीन दीवारों को क्षतिग्रस्त कर छोड़ दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें