फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने कबूला सच.. मैंने पकड़े पैर प्रेमी ने गला दबाकर मार डाला

विज्ञापन
शव निकवाते पुलिस वाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में जमीन में दबा बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम को भिजवाया
विज्ञापन

बहन को गिरफ्तार कर की लंबी पूछताछ, फरार प्रेमी नहीं आया हाथ

नवाबगंज। बहन को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने की वजह से मारे गए छह साल के मासूम का शव शुक्रवार को पुलिस ने जमीन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी बहन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है जिसने कबूल किया कि भाई के पैर खुद उसने पकड़े थे जिसके बाद उसके प्रेमी ने उसका गला दबाया था। मामला खुलने के बाद वह फरार हो गया।
इलाके के एक गांव में मां-बाप की गैरमौजूदगी में सोलह साल की किशोरी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया था। इस बीच घर में ही सो रहा छह साल का सौतेला भाई जागा तो उसने बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत मे देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। भेद खुलने के डर से बहन ने प्रेमी के साथ भाई को जमीन पर गिरा दिया। उसने खुद भाई के पैर पकड़े और प्रेमी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को छत पर ले जाकर घर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया। मां-बाप के घर लौटने के बाद लड़की ने भाई के छत से गिरने की बात कही तो उन्होंने शव को जमीन में दफना दिया। गुरुवार को शक होने पर मां-बाप ने सख्ती की तो उसने सच कबूल कर लिया। बच्चे के पिता ने इसके बाद बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। किशोरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने मजिस्ट्रेट प्रदीप रमन, नायब तहसीलदार निरंकार सिंह, हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन में दबाए गए बच्चे शव को निकलवाया और फिर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने आरोपी किशोरी से भी लंबी पूछताछ की।

बेटी को सौतेले पिता और भाई से थी नफरत

किशोरी की मां ने बताया कि उसने पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। उसका बेटा दूसरे पति से पैदा हुआ था जिसकी हत्या कर दी गई। उसने बताया कि पहले पति से पैदा बेटी पहले से ही उसके दूसरे पति से नफरत करती थी। बेटा पैदा हुआ तो और भी खफा रहने लगी। पिता के लिए यह भी कहती थी कि वह मेरी मां का पति हो सकता है पर उसका पिता नहीं। ऐसा ही उसके बेटे के बारे में कहती थी। छानबीन में यह भी पता चला कि घटना के बाद भेद खुलने तक आरोपी महेश और उसका चाचा मृतक बच्चे के पिता के साथ अस्पताल तक गया। फिर शव को ई रिक्शा पर रखवाकर अपने साथ गांव भी लाया। इसके बाद महेश ने जमकर शराब पी और गांव के बाहर चला गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें