फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! मंगलसूत्र गिरवी रखकर पुलिस को रिश्वत दी फिर भी नहीं मिला न्याय

विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय पहुंची पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

दहेज के लिए सताई गई विवाहिता ने एसएसपी को सुनाई व्यथा

बरेली। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों की प्रताड़ना से दुखी महिला अपने दो छोटे बच्चों को लेकर शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर पहुंची। कहा, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उससे कैंट थाने की एक चौकी के इंचार्ज ने रिश्वत मांगी। न्याय मिलने की आस में उसने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर भाई के हाथ रिश्वत की रकम चौकी इंचार्ज के पास भिजवा दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने थाना कैंट पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र निवासी नीलम सिंह ने बताया कि उनकी शादी करीब पांच साल पहले बदायूं में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुराल में उन्हें 50 हजार रुपये और बाइक की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उन्हें दोनों बच्चों के साथ पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि मायके लौटने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत चौकी पर की तो दरोगा ने उनसे रिश्वत मांगी। उन्होंने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर रिश्वत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें