इन्वर्शिया कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी
- फोटो : संवाद
सुनिधि चौहान ने सुपरहिट गीतों से बांधा समां
- फोटो : संवाद
परफॉर्मर ऑफ द डे बनीं अंजली व मानसी
इससे पहले आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘संगम 3.0’ में अंजली एवं मानसी परफॉर्मर ऑफ द डे बनीं। इसमें समूह नृत्य, एकल नृत्य, हिप-हॉप डांस, समूह गायन व एकल गायन की प्रस्तुतियां दी गईं। रेट्रो गीत भी छाए रहे। एक विदेशी छात्र ने बॉलीवुड गीत गाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। निर्णायक मंडल में लिपि नोगाई एवं मंजू बजाज शामिल रहे। समूह नृत्य में द रूल ब्रेकर्स ने फ्यूजन नृत्य के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। एकल प्रस्तुति में शौर्य, युगल गायन में कशिश एवं प्रियांश, एकल गायन में मौसम विजेता बने।