बरेली के इन्वर्टिस विश्वविद्यालय का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव बॉलीवुड गायक गुरु रंधावा के गानों के साथ समाप्त हुआ। शुक्रवार शाम को गायक गुरु रंधावा ने अपनी आवाज से सुरों का ऐसा समां बांधा कि युवा देर रात तक झूमते रहे। ग्राउंड के चारों तरफ लोग सुरों की झंकार पर थिरकते नजर आए। फ्रीसिया: राइजिंग एबव एंड बियॉन्ड थीम पर आधारित इन्वर्शिया के दूसरे दिन विश्वविद्यालय के परिसर में दिनभर कार्यक्रम हुए।
अभिरुचि क्लब के निर्देशन में रॉकऑन क्लब के डांसपिरेशन के साथ वार्षिकोत्सव की शुरुआत हुई। छात्र-छात्राओं ने वाद विवाद, डेयर टू कम्पलीट, रिंग टॉस आदि कार्यक्रम में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। वॉयस ऑफ इन्वर्शिया प्रिया पांडेय को चुना गया।