फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फरवरी में ही तपिश का अहसास, होली तक और चढ़ेगा पारा

Wed, 25 Feb 2026 02:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जिले में फरवरी माह से ही मौसम के मिजाज में बदलाव देखा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में लगातार हो रही वृद्धि के कारण लोगों को अभी से गर्मी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ अतुल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और कड़े होंगे और होली तक मौसम में और अधिक गर्माहट आ सकती है।
मौसम के इस अचानक आए बदलाव और बढ़ते तापमान ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंडक के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें