फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: श्यामगंज को डलावघर से दिलाएंगे मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज से डलावघर हटवाने के लिए आम जनता और व्यापारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की आवाज जुड़ गई। महापौर, कैंट विधायक और प्रदेश के वन राज्यमंत्री ने डलावघर से हो रही दिक्कतों को समझा। अपने स्तर से आकलन कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कई शहरों में नगर निगम ने कूड़ा प्रबंधन का ऐसा तरीका अपनाया है कि डलावघर की जरूरत ही नहीं पड़ती। अपने शहर में भी ऐसा हो सकता है। इसके लिए क्या-क्या करना जरूरी है? इस पर मंथन चल रहा है।
नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की कवरेज बढ़ाने, घरों-प्रतिष्ठानों से एकत्र गीले कूड़े को निकटतम ट्रांसफर स्टेशन और सूखे कूड़े को एमआरएफ सेंटर भेजने के विकल्प पर आकलन शुरू कराया है। जनप्रतिनिधियों ने महापौर से बात कर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। व्यापारियों और आसपास के लोगों को कहना है कि डलावघर हटवाने के लिए हर संभव सहयोग देंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें