अंकुर बोले- ये पल बेहद खास
बृहस्पतिवार को अंकुर को कार की चाबी सौंपी गई। अंकुर ने इस मौके को बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि पहले जब विजेता बनने के लिए कॉल आई तो वे अंचभित हुए। जब प्रक्रिया शुरू हुई तो भरोसा हुआ।
कार की चाबी लेने के दौरान उनके साथ पत्नी खुशबू अग्रवाल, बेटा कुशांक अग्रवाल और मित्र पुलकित अग्रवाल रहे। सभी ने अमर उजाला के शुभ-लाभ महोत्सव को लोगों के सपने पूरे करने वाला बताया। उन्होंने शहरवासियों से भी इसमें हिस्सा लेने को कहा।