फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तीस हजार रुपये के जूते दो हजार में बेचने वाले दुकानदार की खुली पोल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 08 Dec 2025 02:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक दुकानदार ब्रांडेड कंपनी का लोगो लगाकर नकली जूते बेच रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसकी दुकान पर छापा मारा। दुकान से बड़ी संख्या में नकली जूते बरामद कर लिए। दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी की दुकान से बरामद किए नकली जूते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के संजय नगर में निहाल स्पोर्ट्स की दुकान पर बारादरी थाना पुलिस ने दबिश देकर ब्रांडेड कंपनी के लोगो लगे नकली जूतों का जखीरा बरामद किया। यहां से पुलिस ने संजय नगर निवासी मोहम्मद निहाल को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बारादरी थाने में आरोपी से पूछताछ की। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी के मुताबिक निहाल ने बताया कि वह एनबी कंपनी (न्यू बेलेंस कंपनी) के असली जूते बताकर नकली जूते बेच रहा था। नकली जूतों पर एनबी का लोगो लगा देता था। इस कंपनी के असली जूते पांच हजार से तीस हजार रुपये तक कीमत के हैं, जबकि वह नकली जूतों को 1800 से 2500 रुपये तक बेच देता था। ग्राहकों को बता देता था कि जीएसटी चोरी करके यह जूते सीधे कंपनी से मंगवा लिए हैं। 

यह भी पढ़ें- 'प्रेमी से शादी कब होगी': युवती ने पूछा सवाल, साइबर ठग ने ज्योतिषी बनकर बिछाया जाल, साढ़े चार लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर जूतों में समस्या आ जाती थी तो लोग इसे कंपनी का उत्पाद मानकर कंपनी के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करते थे। इस तरह की शिकायतें बढ़ने पर कंपनी के अधिकारी अंकित सिंह ने बरेली आकर जांच पड़ताल की तो हकीकत खुल गई। अंकित सिंह की ओर से निहाल के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने निहाल का चालान कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें